Jaunpur News: चाचकपुर वार्ड में स्ट्रीट लाइट गायब, अंधेरे से लोग परेशान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र के चाचकपुर वार्ड में पोल पर लगी करीब 50 स्ट्रीट लाइटों के अचानक हट जाने से रात के समय में पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है। लाइट गायब होने से स्थानीय लोगों को रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिपाह के रहने वाले पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट हटने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समस्या हो रही है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रात में आने-जाने में परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण चोरी-छिनैती जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से यह भी मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर किन कारणों से और किसके आदेश पर स्ट्रीट लाइटें हटाई गईं? साथ ही उन्होंने सभी लाइटों को पुनः लगवाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में रोशनी बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

