Jaunpur News: केन्द्र व प्रदेश की सरकर सभी मुद्दों पर विफल: डॉ. पल्लवी
नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के बगल में अपना नेता व सिराथू विधायक डां पल्लवी पटेल ने मण्डलीय समता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार यूजीसी लागू करने का काम करें तथा ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना जल्द से जल्द करायें। अगर लागू नहीं हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य हूं। जो समाज सबसे अधिक वोट देकर सरकार बनाने का कार्य किया है। वही सरकार उन तमाम गरिबों व बहुजनों का हक अधिकार को खाने में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा की स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर सरकार पुरी तरह से विफल है।यह सरकार सिर्फ भाषण में काम कर रही है।
यूजीसी,आरक्षण वह जाति जनगणना को लेकर कहा की सरकार अगर बहुजनों समाज की मांग नहीं मानती है तो आने वाले समय में यही बहुजन समाज के लोग इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेेंगे।विधायक ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पुरे प्रदेश में गुण्डा राज और अराजकता का माहौल बना हुआ है।देश व प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।बोरोजगारों की एक लम्बी कतार लगी हुई है। उन्होंने कहा की केन्द्र व प्रदेश की दोनों सरकारें सभी मुद्दों पर पुरी तरह से विफल है। सरकार सिर्फ दिखावा करने में लगी हुई है। पुरे प्रदेश में दिन प्रतिदिन कहीं ना कहीं लूट,हत्या,बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हो रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ईद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
इसी क्रम में कार्यक्रम को हरिश खान, अभय पटेल, राजेश पटेल, गगन यादव सहित तमाम वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन उमेश पटेल व अध्यक्षता अवधेश सरोज ने किया। कार्यक्रम संयोजक दीनानाथ सरोज रहे।इस दौरान अरविन्द कुमार पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष,राम चन्द्र पटेल,हरी प्रसाद सरोज, दीपक, राम श्रृंगार पटेल, रविन्द्र पटेल, हेमा पटेल, बसन्ती मौर्या,राम चन्दर कन्नौजिया,योगीराज पटेल, वृजेन्द्र पटेल, मुन्ना पटेल, अशोक पटेल, संदीप गिरी,डां. सुरेश पटेल,भावेश पटेल, अच्छे लाल यादव, रोहित पटेल, संकल्प पटेल, परमेश पटेल, राकेश पटेल,जंग बहादुर पटेल,सहित हजारों के संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |



