Mumbai News: बिरला नियारा ने मनाया 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। कामगारों एवं मजदूरों हेतु प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के तहत वरली स्थित बिरला नियारा ने 16 मार्च 2026 को 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया।जिसका आयोजन बिरला नियारा एवं संयोजन लाइटन कंपनी ने किया।उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट लेखक कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के साथ विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र जोशी (बिरला ऑपरेशनल हेड),शैलेंद्र जोशी (बिरला सहाय्यक उपाध्यक्ष ईएसजी),राहुल मेश्राम (बिरला सेफ्टी हेड),टीएस हाँग (बिरला नियारा प्रोजेक्ट हेड),किशोर शेट्ये (प्रकल्प संचालक), आयोजक हरिश ख़ान बिरला नियारा प्रकल्प,सिद्दार्थ डी कामत (प्रोजेक्ट मैनेजर लायटन एशिया) मुख्य रूप से उपस्थित थे।राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के शुभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें |Jaunpur News: कार ऑटो की टक्कर से दो की मौत, तीन घायल
अतिथियों ने कामगारों एवं मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उचित मार्गदर्शन किया तथा उनके परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र, मोमेंटो,लाकेट एवं उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग में आने वाली सामग्री देकर सम्मानित किया।सर्वोत्तम सुरक्षा कामगिरों में विजय गोडबोले (महाव्यवस्थापक),रुबेन फर्नांडो(उप महाव्यवस्थापक) अभिजीत राठोड (पॅरामेडिक),किशन चौहान(इलेक्ट्रिशियन)सहित जीवन सहारा पैथालॉजी लैब के प्रबंधक तस्लीम सिद्दीकी को सम्मानित किया।उक्त समारोह में कामगारों एवं मजदूरों ने गीत गाकर,तालियां बजाकर मौज-मस्ती किया तथा समारोह में चार चांद लगाया।आयोजक हरिश ख़ान ने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
| विज्ञापन |
