BREAKING

Jaunpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का धरन

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों एवं गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों का पुराना बिजली बिल माफ करने, गरीबों को आवासीय पट्टा प्रदान करने तथा ग्राम सभाओं में प्रधानों द्वारा खुली बैठक बुलाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा राशन दुकानों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा गया कि कई स्थानों पर कोटेदार फिंगरप्रिंट लगवाकर गल्ला तौलने के बाद बोरी से राशन निकाल लेते हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को पूरा अनाज नहीं मिल पाता।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित गोपाल गौशाला की जमीन को पशुओं के चरने के लिए सुरक्षित रखने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन पर किसी प्रकार की दुकान या अन्य निर्माण न कराया जाए, ताकि पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान बना रहे। इस अवसर पर सुनील कुमार विश्वकर्मा, रिंकू पाल, अवध कुमार प्रजापति, मंजू, रामबली यादव सहित अनेक किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें