Jaunpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा के पास सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा घायल हो गया। मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी 25 वर्षीय अश्विनी के रूप में हुई है। घायल मामा दीपक (24) पुत्र जयशंकर, निवासी जलालपुर को मामूली चोटें आई हैं। आपको बता दें कि मामा-भांजा बाइक से अपनी नाश्ते की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन,पेयजल के लिए नौनिहाल बेहाल
![]() |
| विज्ञापन |

