Jaunpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, दो पर प्राथमिकी दर्ज
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़िता की मां ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है। आरोप है कि 14 मार्च की भोर लगभग 3 बजे गांव के ही एक युवक के सहयोग से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर दूसरे गांव का युवक कहीं भगा ले गया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का धरन
घटना के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)