Bareilly News: अर्जुन, अंतरा और सुयश ने सीए बनकर बढ़ाया जीआरएम का नाम
बरेली। श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों अर्जुन, अंतरा, सुयश, तृप्ति, अंशिका, यशिका और रचिता ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीए फाइनल, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन में आकर विद्यालय का परचम लहराया है। नैनीताल रोड ब्रांच के अर्जुन सिंह, अंतरा अज़ीम और सुयश अग्रवाल जहाँ सभी लेवल पार करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं, वहीं तृप्ति सिंह ने इंटरमीडिएट लेवल और अंशिका खंडेलवाल ने फाउंडेशन लेवल उत्तीर्ण कर लिया है।
जी आर एम विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों के विद्यालय आगमन पर उनका फूल माला से स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर विद्यालय के वाणिज्य विभाग की भी उपस्थिति रही। गौरतलब है कि पिछले वर्ष यशिका ओबेरॉय और रचिता अग्रवाल ने सीए फाइनल उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन चन्द्रघण्टा स्वरूप में भक्तों ने माता रानी का किया दर्शन-पूजन
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


