BREAKING

Jaunpur News: पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी खुर्द गांव में पड़ोसियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हुबेदार गौतम ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 25 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही साहब लाल, प्रताप, शिवप्रसाद और किशन वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी आक्रोशित हो गए और उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें