BREAKING

Jaunpur News: रामनवमी पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। रामनवमी पर नगर में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पक्के पोखरे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवाजी नगर तक पहुंची, जहां डाक बंगले पर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ आर पटेल ने आरती पूजन के साथ किया।


शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ नव दुर्गा की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर पूजा-अर्चना और आरती की।

इस दौरान युवा और बच्चे भजनों पर नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष गुप्ता, अनिल निगम, नागेश निगम, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, गुड्डू साहू, कवलजीत सिंह, गब्बर, डॉ. परमजीत सिंह सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से  प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज कविंद्र राय पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210



नया सबेरा का चैनल JOIN करें