BREAKING

Jaunpur News: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर व्यक्ति घायल, हालत गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति आटे की चक्की चलाते समय मशीन के पट्टे की चपेट में  आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। रामदेवपुर निवासी बेचन (55) पुत्र स्व. हीरालाल अपने घर पर आटे की चक्की चलाकर जीविकोपार्जन करते है। रोज की तरह बृहस्पतिवार दोपहर वह आटा चक्की चला रहे थे, तभी अचानक उनका पैर मशीन के पट्टे में फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि उनका पैर बुरी तरह कट गया।

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचकर आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी  हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ गंगा आरती में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह 

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें