BREAKING

Jaunpur News: नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र लापता, जुटी पुलिस

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर स्थित अपने नाना के घर से शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लापता हो गया। वह सुबह लगभग ग्यारह बजे घर से किसी काम से निकला था।घर वापस न लौटने पर स्वजनों नें शनिवार को शीतला चौकिया चौकी पुलिस पर सुचना दिया है। चौकी प्रभारी कृष्णा नंद यादव छानबीन में जुट गए है।

यह भी पढ़ें |Mumbai News: हिंदी के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा निवासी रमेश यादब का 17वर्षीय पुत्र आदर्श यादव विशेषरपुर में अपने नाना राजेंद्र यादव के यहां रहकर मीरपुर क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था।शुक्रवार सुबह अपने नाना के घर से ही किसी काम से निकला लेकिन वापस लौट कर नहीं आया। काफ़ी देर हो जाने पर स्वजनों नें खोजबीन शुरु किया।फोन से रिस्तेदारी में भी पता किया। लेकिन आदर्श का कुछ भी पता न चला।स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। थक हारकर अंततः उसके नाना नें शीतला चौकिया चौकी पर शनिवार को गुमशुदगी की तहरीर दिया है।चौकी प्रभारी कृष्णा नंद यादव नें बताया की गुमशुदगी की तहरीर मिली है। खोजबीन किया जा रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें