Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। चौकियां धाम नगर के पचहटीया स्थित अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में आज बाबा मुक्ति धाम रामघाट पर बैठक की गई।इस बैठक में कार्यक्रम के संयोजक, उपाध्यक्ष सूरज चौहान ने आवाहन किया है दूर दराज से लोग इस भंडारे में उपस्थित होकर महाप्रसाद आकार ग्रहण करें। दोपहर 3:00 बजे से चलने वाला यह विशाल भंडारा प्रभु की इच्छा तक देर रात तक चलता रहेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भंडारे में उनके सहयोगी उपाध्यक्ष सूरज चौहान सहभागी बन सदस्यों के साथ दूर दराज से लोगो से मिलकर भंडारे की सामग्री एकत्रित कर तैयारी में जुट गए हैं। दानदाताओ में लोग अन्न,सब्जी तो कोई रूपए पैसे दे रहा है। भक्तों से अपील ज्यादा से ज्यादा की संख्या में महाप्रसाद ग्रहण करने महाशिवरात्रि पर्व पर रामघाट पर पहुंचे।इस मौके पर उपस्थित सदस्य रतन चौहान प्रेम चौहान, भंटूल चौहान, साजन शर्मा, राजित चौहान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र लापता, जुटी पुलिस
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)