BREAKING

Jaunpur News: दसवीं की छात्रा के साथ युवक ने की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Jaunpur News दसवीं की छात्रा के साथ युवक ने की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। चंदवक थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एक विद्यालय की दसवीं की छात्रा के साथ स्कूल से लौटते समय युवक द्वारा छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। किशोरी का आरोप है कि स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर लौटते समय युवक ने रास्ता रोककर की छेड़खानी की। एक निजी विद्यालय की दसवीं की छात्रा शनिवार दोपहर अपना प्रवेश पत्र लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि जमुनीबारी गांव के समीप पहुंचते ही सारेपुर निवासी अनिकेत निषाद पुत्र दशरथ निषाद बाइक से आकर उसका रास्ता रोक दिया। फिर उसके साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए भगा ले जाने की बात कहने लगा। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि आरोपी अनिकेत उसके साथ तीसरी बार इस तरह की छेड़खानी किया है। इसके पहले रास्ते में अक्सर आते जाते फोटो वीडियो बनाता और गंदी टिप्पणी करता रहता था। तंग आकर पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें