Jaunpur News: रंगदारी को लेकर बदमाशों ने बंगाली डॉक्टर को मारी गोली घायल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखंवा बाजार में रंगदारी को लेकर नकाबपोश बदमाशों ने बंगाली डॉक्टर को गोली मार कर घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गए।डॉक्टर का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। बताया जाता है बीके बंगाली नामक डॉक्टर लखवां बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। डॉक्टर का आरोप है कि शनिवार दोपहर तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनकी डिस्पेंसरी पर पहुंचे और रंगदारी को लेकर असलहे से धड़ाधड़ फायर करने लगे जिसमें एक गोली उनके क्लीनिक के शटर में दूसरी उनके दाएं पैर में और तीसरी गोली हवाई फायरिंग कर सभी फरार हो गए। डॉक्टर बदमाशों में से एक का नाम शोले सिंह बता रहे हैं। तुरंत परिजन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाएं यहां पर उनका उपचार कराया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दसवीं की छात्रा के साथ युवक ने की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने मामले की सत्यता और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही डॉक्टर को बदमाशों की निशान देही और चिकित्सकीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा में होने और आगे की कार्रवाई करने हेतु अपने साथ लेकर उन्हें घटनास्थल की तरफ जिला अस्पताल से लेकर चले गए। डॉक्टर बंगाली की पुत्री कोमा तृरीतोनिया का आरोप है कि 6 दिन पहले बदमाशों द्वारा व्हाट्सएप से कॉलिंग कर 50 लख रुपए की रंगदारी मांगा जा रहा था ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
जिसकी सूचना थाने पर न देकर डायल 112 नंबर के जवानों को दी गई थी और साथ ही रिकॉर्डिंग, शार्ट स्क्रीन दिया गया था। रंगदारी न देने पर आज नकाबपोश बदमाशों ने अचानक क्लीनिक पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि जिला अस्पताल इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर रुपेश सिंह ने बताया कि एक्स-रे के लिए एडवाइस किया गया है। एक्स-रे हो जाने के बाद ही बताया जा सकता है की गोली लगी है या नहीं।आगे की और जानकारी के लिए थानाध्यक्ष को फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)