BREAKING

Mumbai News: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal for Meritorious Service) से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, संपत्ति बरामदगी तथा जटिल आपराधिक मामलों की सफल जांच में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। अपने लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल में सुनील शिंदे ने कई संवेदनशील व चुनौतीपूर्ण मामलों को कुशलतापूर्वक सुलझाया।

यह भी पढ़ें | Jaipur News: साहित्य सागर मंच पर गीत ग़ज़लों की सजी महफिल

 संगठित अपराध, अंतरराज्यीय तस्करी और गंभीर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उनकी सख्त और रणनीतिक कार्रवाई से न केवल अपराध पर अंकुश लगा, बल्कि पुलिस विभाग की साख भी मजबूत हुई। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी की है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील शिंदे ने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयासों से अधिक पूरे पुलिस बल के टीमवर्क, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे भविष्य में अपने कर्तव्यों को और अधिक ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा बताया।

यह सम्मान न केवल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे की उत्कृष्ट सेवाओं की पहचान है, बल्कि पुलिस बल में कार्यरत सभी अधिकारियों और जवानों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें