Jaipur News: साहित्य सागर मंच पर गीत ग़ज़लों की सजी महफिल
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था साहित्य सागर मंच के तत्वावधान में शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को आनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेय उपस्थित थे। कवियों में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा माथुर,दीपा शर्मा उजाला उपस्थित रही जहां मंच का खूबसूरत संचालन नम्रता शर्मा ने किया।संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिवदत्त शर्मा के संयोजन में खूबसूरत महफ़िल सजी जिसमें स्वयं डॉ शर्मा ने भी गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था उपाध्यक्ष अरुण ठाकर एवं सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा की अहम भूमिका रही।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की रचनाओं की खूबसूरत समिक्षा के साथ सवैया सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा डॉ शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों का त्वरित हो निस्तारण : डीएम
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
