BREAKING

Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों का त्वरित हो निस्तारण : डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निस्तारित किया गया और अवशेष को सम्बन्धित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण और ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम घिसुआं की दुलारी देवी के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रार्थी के पति जीवित है और गांव में एक ही नाम के दो व्यक्ति होने के कारण उन्हे मृतक दिखाकर वरासत दूसरे के नाम कर दी गयी है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार को निर्देशित किया कि शीघ्र अति शीघ्र जांचकर त्रुटि का निस्तारण करते अवगत कराये।

 ग्राम गडवादोदक निवासिनी फातमा बेगम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से नये राशन कार्ड बनाये जाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पात्रता की जांच करते हुए राशन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। चकघसीटा के त्रिभुवन के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि बेदखली के आदेश के बावजूद अभी तक तालाब खाते की भूमि से अतिक्रमण नही हटाया गया, जिसके क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिकायत का शीघ्र निस्तारण कर अवगत कराये।

घिसुआं निवासी रेखा द्वारा वारासत दर्ज न किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिसपर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को शीघ्र वरासत दर्ज करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 129 शिकायते प्राप्त हुई जिसपर मौके पर 04 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया और शेष को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: UPSC में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं डॉ. प्रतिभा सिंह

इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा तहसील स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। दाखिल दफ्तर हेतु लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गई। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया और जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष मछलीशहर के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा तहसील परिसर में शौचालय बनवाने हेतु और साफ-सफाई हेतु अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा ईओ को निर्देशित किया गया कि तहसील परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परिसर में बने पिंक शौचालय को क्रियाशील करने और एक नवीन शौचालय बनवाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा वृद्ध फरियादी विद्यावती द्वारा पेंशन हेतु अनुरोध किया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल पेंशन हेतु पात्रता की जॉचकर अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य वृद्धजन में कम्बल भी वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, उपनिदेशक कृषि, डीडीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ओे0पी0 श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें