Jaunpur News: अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा
रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर मंगरा गांव में अजीत पटेल के आवास पर अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए एसआईआर के तहत फॉर्म-6 भरवाया जाए। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी लोग अपने-अपने गांव की मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर नाम की त्रुटियों को ठीक कराएं तथा आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।
विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर सेक्टर में जोन मीटिंग आयोजित की जाए। जहां बूथ का गठन नहीं हुआ है वहां शीघ्र बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं। उन्होंने बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने चारों विधानसभा अध्यक्षों से संगठनात्मक समीक्षा ली। उन्होंने जिले के सभी मंचों के जिलाध्यक्षों से अपनी-अपनी कमेटियों को पूर्ण कर नियमित बैठकें करने को कहा। साथ ही संगठन विस्तार के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 5 सक्रिय सदस्य और 50 सामान्य सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया। पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को अपने-अपने वार्ड में पूरी मजबूती के साथ तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे
बैठक का संचालन योगेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल, प्रदेश सचिव सुनील पटेल, प्रदेश महासचिव (अनुसूचित मंच) ललई सरोज, प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, जिला पंचायत सदस्य बरुण दुबे, राकेश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


