BREAKING

Bareilly News: बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने को मुख्यमंत्री योगी को बताएंगे: डॉ. महेंद्र सिंह

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। विधान परिषद सदस्य व मध्यप्रदेश प्रभारी डाॅ महेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मेडिकल कॉलेज खोलने  के लिए अवगत कराएंगे। ताकि बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज बन सके। सर्किट हाउस बरेली में जब  डाॅ महेन्द्र सिंह से बरेली में मेडिकल कॉलेज तक नहीं होने का प्रश्न पूछा गया तो पहले वह अचंभित हुए और बोले नहीं है तो योगी सरकार इस दिशा में अवश्य कुछ कदम उठाएगी। जब डाॅ महेन्द्र सिंह यह उत्तर दे रहे थे तो उनके साथ मंच पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम भी उनके साथ ही बैठे थे।   इससे पूर्व केंद्रीय बजट कार्यक्रम के निमित्त मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद व मध्यप्रदेश प्रभारी डाॅ महेन्द्र सिंह  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026- 2027 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है। यह केंद्रीय  बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। बजट 2026- 2027 की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी देते हुए कहा कि- हाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तार- देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा क्योंकि राज्य पूर्व- पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है। इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों तेज होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे- यूपी को लॉजिस्टिक हब- बजट में राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी -मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले कॉरिडोर से उद्योगों की लागत घटेगीे और निवेश बढ़ेगा।

एम एस एम ई ग्रोथ फंड- छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का एम एस एम ई  ग्रोथ फंड बनाया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। बायोफार्मा शक्ति योजना में 10 हजार  करोड़  रुपए की योजना से उत्तर प्रदेश में फार्मा और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य हेल्थ-केयर और मेडिकल इनोवेशन का बड़ा केंद्र बन सकेगा। पूर्वांचल- बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने वाला बजट- केंद्रीय बजट 2026-27 में पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष फोकस रखा गया है जिससे पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। भारत विस्तार ए आई प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की जानकारी मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी। नेशनल वॉटर वे-1 (गंगा नदी) पर जहाजों के रखरखाव और परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए वाराणसी में समर्पित इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इको सिस्टम स्थापित होगी जिससे प्रदेश में राजगार के अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

कैंसर और गंभीर बीमारियो में उपयोग होने वाली जीवनरक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है। जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा। बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेे के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है जिससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। युवा और नई टेक्नोलॉजी के जरिए 15 हजार  स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और  लैब स्थापित होंगी जिससे उत्तर प्रदेश के युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे। 10 हजार  टूर गाइड को प्रशिक्षण देने की योजना से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक-पर्यटन केंद्रों में रोजगार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। देश भर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण की घोषणा से उत्तर प्रदेश के परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सिटी इकोनॉमिक रीजन के विकास से लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी जैसे शहर रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में उभरेंगे। प्रेस वार्ता में बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ एम पी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य,  बरेली जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आवला अध्य्क्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूरन लाल लोधी, अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर व बीजेपी  पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें