BREAKING

Jaunpur News: रेल विभाग द्वारा अवरुद्ध किए गए रास्ते का सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ने की जांच

औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने किया गया है रास्ता अवरुद्ध

ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में किया था प्रदर्शन

वीपी सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन से पूरब पूरनपुर गांव के सामने एक सप्ताह पूर्व रेल विभाग द्वारा आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले बगेरवा पूरन मार्ग को अवरुद्ध किए जाने के बाद पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर  सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य औड़िहार संजीत कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर नाप जोख की। ग्रामीणों से आवागमन की समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

चंदवक बाया बगेरवा पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी सहित आधा दर्जन गांवों को जाना वाला पिच मार्ग पर औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने रेल विभाग ने एक सप्ताह पूर्व लोहे का गार्डर गाड़ कर रास्ता बंद कर दिया। आवागमन में परेशानी हुई तो ग्रामीणों ने चार दिन पूर्व उसी स्थान पर किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रेलमंत्री को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। पूरे घटनाक्रम का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य औड़िहार संजीत कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। नाप जोख की। बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएंगी। इस अवसर पर किसान नेता अजीत सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह, साहब सिंह, जनक पाठक,संजय पाठक, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने को मुख्यमंत्री योगी को बताएंगे: डॉ. महेंद्र सिंह

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें