BREAKING

Jaunpur News: आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया है कि शासन के द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र एवं संकलन केन्द्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में बीएनएस की धारा-189/सीआरपीसी की धारा-144 लागू करने की अपेक्षा की गयी है।

उक्त के आसन्न पर्व 02 मार्च 2026 को होलिका दहन, 03/4 मार्च को होली, 13 मार्च को जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान का अन्तिम शुक्रवार, 19 मार्च को महावीर जयंती, 03 अप्रैल गुड फ्राइडे, 04 अप्रैल 2026 को ईस्टर सटरडे, 05 अप्रैल 2026 को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज जयंती, 06 अप्रैल 2026 को ईस्टर मन्डे, 14 अप्रैल 2026 को भीमराव अम्बेडकर जयंती, 17 अप्रैल 2026 को चन्द्रशेखर आजाद जयंती एवं 19 अप्रैल 2026 को महर्षि परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दबंगो ने की तोडफोड प्राथमिकी दर्ज

उक्त के दृष्टिगत जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षाओं तथा पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शान्ति, सुरक्षा, एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना आवश्यक है। साथ ही असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों व उनके समाज विरोधी क्रियाकलापों पर अंकुश लगाये जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अर्न्तगत धारा-63 भा0ना0सु0सुं0 2023 वर्तमान में एक पक्षीय रूप से पारित किया जाना समीचीन प्रतीत होता है। जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा उपरोक्त से सन्तुष्ट होते हुए धारा 163 भा0ना0सु0सुं0 2023 के अर्न्तगत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हुए तात्कालिक प्रभाव से निषेध़ाज्ञा पारित किया है।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें