Jaunpur News: जोगियापुर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता का फंदे पर लटका शव मिलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र बिझवार सारंग गांव निवासी संजू की शादी वर्ष 2010 में जोगियापुर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार निषाद से हुई थी। संजू के पाँच बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि सुनील शराब का आदी है जिसकी वजह से वह आए दिन घर पर हंगामा करता था। इस वजह से संजू स्वयं रोजी रोटी के लिए रूहट्टा स्थित एक निजी विद्यालय में दाई का काम करके घर चला रही थी। गुरुवार को तड़के करीब 4 बजे टीनशेड में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे संजू का शव लटका मिला। जैसे-जैसे सुबह हुई घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा। वहीं आशंका जताई जा रही है कि रोज विवाद के चलते विवाहिता ने खौफनाक कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन: अमित सिंह
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
