Jaunpur News: दबंगो ने की तोडफोड प्राथमिकी दर्ज
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कन्दरापुर गांव में बुधवार की देर रात दबंगो ने एक घर पर पहुंचकर तोडफोड कर दी घर के सामने लगा करकट और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया,पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के कन्दरापुर गांव के निवासी लालचंद की पत्नी सुनीता ने सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी की बुधवार रात करीब 10 बजे उसके घर पर जब लोग सो रहे थे तभी तीन युवकों ने धावा बोल दिया और घर के पास रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया इसके साथ घर के सामने लगा कर्कट तोड दिया और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद परिजनों घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से हालत को काबू में लिया।जिसके बाद पीड़ित पक्ष से सुनीता ने तीन युवक शनि,अमन,विशाल के खिलाफ स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की मामले की जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन: अमित सिंह
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
