BREAKING

Jaunpur News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

तालामझवारा पड़ान में शारदा प्रसाद पाण्डेय के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के तालामझवारा पड़ान  में सोमवार को श्री कथा वाचक पंडित निलेश जी महाराज वेंकटेश आचार्य पंडित रबिंद्र मिश्रा की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने पूजा-अर्चना कर सिर पर कलश रखकर कथा स्थल से होते हुए साहाबाबा सई  नदी से जल भरकर गांव भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची यात्रा गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के सभी देव स्थलों से चलते हुए कथा स्थल तक आकर समाप्त हुआ इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यात्रा के समापन के बाद सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। 

आचार्य ने हवन-पूजन कराते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से हरि इच्छातक कथा के प्रथम दिवस  बताया कि श्रीमद्भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और समाजधर्म का ज्ञान देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने दिव्य देह का तेज इस महापुराण में प्रवेश करा दिया था। इसलिए इसे भगवान का शरीर माना जाता है तथा इसे सुनने मात्र से तमाम तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।इस अवसर पर ब्यास पाण्डेय,सूर्य नारायण पाण्डेय,सूर्यमणि पाण्डेय,आशुतोष पाण्डेय,जयप्रकाश पाण्डेय,सत्य प्रकाश,आदित्य ,अरुण,पाण्डेय,ज्योति प्रकाश,है शंकर चौबे,भोले चौबे,रामलोचन चौबे,पवन,अतुल, कार्यक्रम आरंभ के पूर्व आयोजक शारदा प्रसाद पाण्डेय पत्नी होशिला पाण्डेय ने आरती पूजन किया

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट, अमूल डेयरी में सीखा व्यावहारिक ज्ञान

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें