BREAKING

Jaunpur News: साइबर सेल की कार्रवाई में 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, अब तक 1130 मोबाइल सुपुर्द

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 111 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जनपद में अब तक कुल 1130 मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 111 मोबाइलो में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानो के साइबर सेल (थाना शाहगंज 19 मोबाइल , खुटहन 04, कोतवाली 03,लाइनबाजार 03,सरायख्वाजा 03, तेजीबाजार 02, सरपतहाँ 03,सुजानगंज 03, मडियाहू 03, मुगराबादशाहपुर 02, नेवढिया 01 ) द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ, प्रयागराज, बहराईच, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाईल फोन बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: औद्यानिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर

कुछ मोबाईल फोन अन्य प्रान्त (जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान) से बरामद किया गया।  बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी की मोबाइल है, जिनका बाजार मूल्य लगभग बीस लाख रुपये है। बरामद मोबाइल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव नोडल साइबर क्राइम व श्री देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी सदर/ साइबर क्राइम द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गय। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जौनपुर।

2.राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल जौनपुर ।

3.उ0नि0 नीलम सिंह, चन्दन यादव ,ज्योति श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, आलोक सिंह, प्रभात द्विवेदी, सन्तोष कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, प्रफुल्ल यादव, आनन्द कुमार संग्राम सिंह यादव, सत्यम गुप्ता, आरक्षी सुगम यादव, अमिलेश, परवेज, अजीत कुमार कन्नौजिया, महिला आ0 आकांक्षा सिंह साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों के समस्त साइबर सेल जौनपुर ।

4.जनपद के थानो के साइबर सेल थाना शाहगंज,खुटहन, कोतवाली,लाइनबाजार,सरायख्वाजा, तेजीबाजार, सरपतहाँ,सुजानगंज, मडियाहूँ, मुंगराबादशाहपुर, नेवढिया  के साइबर सेल अधि0/कर्मचारीगण जौनपुर।

मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने के तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें