BREAKING

Jaunpur News: युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बरसठी खंड में आयोजित हुआ 'युवा सम्मेलन'

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खंड बरसठी द्वारा सरसरा स्तिथ चंपा उपवन में खंड स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह ने की। सम्मेलन का शुभारंभ सांगिक एवं बौद्धिक गीत के साथ सुरेश जी द्वारा किया गया, जबकि एकल गीत की प्रस्तुति रमाशंकर सिंह ने दी।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं संघ विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. उदय प्रताप ने कहा कि, राष्ट्र की प्रगति युवाओं की सोच, चरित्र और कर्म से तय होती है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साइबर सेल की कार्रवाई में  111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, अब तक 1130 मोबाइल सुपुर्द

खंड बरसठी के संघ चालक कृष्ण कुमार ने संघ के 100 वर्षों की तपस्या और सेवा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सदैव समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य किया है। सह संघ चालक अशोक ने युवाओं से अनुशासन, सेवा और संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक नंद लाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उध्बोधन में कहा कि, युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और सकारात्मक दिशा में उसका उपयोग ही देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सोमेंद्र त्रिपाठी 'सरजी' ने किया। सम्मेलन में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगीत के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें