Jaunpur News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के उत्तर हाइवे पर आदर्श इंटर कॉलेज के समीप रविवार की रात्रि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने थाने पर आवश्यक लिखापढ़ी शुरू कर शव को पीएम हेतु भेज दिया। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गौरव सिंह उर्फ जैकी अपनी बाइक संख्या यूपी 50 एम 0306 से रात्रि में जौनपुर से तेजीबाजार कपुरपुर घर की तरफ जा रहा थे। जैकी शंभूगंज के समीप हाईवे पर पहुँचे थे तभी तेजगति से लखनऊ की तरफ जा रहा अज्ञात वाहन धक्का मारकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुँची 108 नम्बर की एंबुलेंस द्वारा घायल को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी भेज दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण का संकल्प
| विज्ञापन |

