Jaunpur News: नौपेड़वा बाजार में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रीमद्भागवत कथा कहतें वाचस्पति महाराज
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में अमृतलाल सेठ के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान कथा के अंतिम दिन रविवार की रात्रि कथा ब्यास आचार्य वाचस्पति महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम तो श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम कहलाएं। उन्होंने कहा की श्रीकृष्ण व श्रीराम के काल में बहुत बड़ा अंतर है। श्रीराम ने जो किया वह अनुकरणीय है परन्तु श्रीकृष्ण ने जो किया वह आदरणीय है। वाचस्पति महाराज ने कहा कि परमात्मा को कम लोग चाहते है परन्तु परमात्मा से हम चाहते ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि द्रोपती की दीनता, प्रहलाद की प्रार्थना एवं कलि की गुहार सुन भगवान नंगे पैरों दौड़े चले आये। उन्होंने लोगो को सीख देते हुए कहा कि जुआ व शराब को परम्परा के रूप में नही अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर को प्राप्त करना आसान नही है उन्हें एक साधक ही प्राप्त कर सकता है। इस दौरान यज्ञाचार्य पण्डित कृष्ण कुमार द्विवेदी, मुख्य यजमान सावित्री देवी, अच्छेलाल सेठ, डॉ. जनार्दन यादव, ओमप्रकाश सेठ, धर्मेन्द्र सेठ, कुंदन सोनी, परविन्द सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद सोनी, चंदन सोनी, अजय सोनी, राजकुमार सोनी, मनोज सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

