BREAKING

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।

बैठक में उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों/पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर स्थापित कराया जाए। इसके साथ ही इंटरलॉकिंग, हाई मास्ट लाइट, सॉइल सपोर्ट सहित अन्य आवश्यक कार्यों को परियोजना में सम्मिलित करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाए। 

उद्योग बंधु के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विद्युत विभाग के एससी और एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराज व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एसपी, सिटी आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वि 0/रा0 परमानंद झा, डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री आशुतोष सहाय पाठक, असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री जय प्रकाश, बैठक में उद्योग बंधु के पदाधिकारी, उद्यमीगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जहरखुरानों ने दवा व्यापारी से सोने की चेन-अंगूठियां लूटी

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें