BREAKING

Jaunpur News: हादसे में घायल बृद्ध ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। कानामऊ गांव शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर एक सप्ताह पूर्व पिकअप की चपेट में आकर घायल साइकिल सवार बृद्ध की बुधवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। गांव निवासी 65 वर्षीय रामकुमार बघेल गत 18 फरवरी को साइकिल से शाहगंज की तरफ जा रहे थे। पीछे से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। सिर में चोट आने से वे बेहोश हो गए। स्वजन उपचार हेतु सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई संपन्न 

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें