BREAKING

Jaunpur News: केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बहन बेटियों की नही कर पा रही रक्षा: चंद्रशेखर आजाद


सिकरारा पकड़ी ब्लॉक के समीप श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कालेज मीरगंज के मैदान में संवैधानिक अधिकार बचाओ महारैली का हुआ आयोजन

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

जौनपुर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बहन बेटियों की रक्षा नही कर पा रही है। आज किसानों की हालत दयनीय है सरकार मुआवजा तक नही दे पा रही है। करीब 6 माह से सविंदाकर्मियो में आशा, आंगनवाड़ी मनरेगाकर्मियों जैसे कर्मियों का भुगतान नही कर पा रही है। आजाद ने कहा कि देश में मनुवादियों की संख्या मात्र 15 प्रतिशत है फिर भी सत्ता की चाभी उन्ही के पास है। चंद्रशेखर बुधबार दोपहर सिकरारा ब्लॉक के पकड़ी चौराहा के समीप श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कालेज मीरगंज के मैदान में आजाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ महारैली को संबोधित करतें हुए भारी भीड़ के बीच कही।


हजारों की भीड़ को संबोधित करतें हुए आजाद समाज पार्टी के प्रमुख ने कहा "यूजीसी को हर हाल में लागू करा के रहेंगे", क्योंकि ये नियम उच्च शिक्षा में  एससी एसटी व ओबीसी समुदायों के खिलाफ भेदभाव रोकने और समानता सुनिश्चित करने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन नियमों पर रोक लगा दिया है यूजीसी की  गाइडलाइंस में कहीं भेदभाव नहीं है, बल्कि ये समानता बढ़ाने वाला कानून हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नियम वापस हुए तो सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने जनपद की इस रैली के लिए प्रशासन द्वारा एक दिन पहले अनुमति देने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गुंडागर्दी की सरकार को बदलने का समय आ गया आने वाले समय मे समाज के दलित शोषित पिछड़े वर्ग के लोग अपने वोट की ताकत से इस गुण्डागर्दी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। 

आजाद ने कहा कि प्रदेश में डिग्रियां लेकर बेरोजगार घूम रहे है लेकिन उन्हें नौकरी नही मिल पा रही है। सरकार केवल मुस्लिमो, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार कर रही है। सांसद ने कहा कि हम आपको आपकी ताकत का एहसास कराने आये है। चुनाव के समय नीले झंडे वाले बहुरूपिये आएंगे आपको दलितों के हितों से इनका कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा की मेरी सरकार आने पर नई शिक्षा नीति लागू करेंगे जिसमें सभी सरकारी कर्मियों के बच्चें सरकारी स्कूल में पढेंगे, सभी का इलाज सरकारी अस्पताल में होगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हादसे में घायल बृद्ध ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

संचालन कर रहें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ ने कहा कि  वोट हमारा राज तुम्हारा अब नही चलेगा। हमारे समाज के लोग अब सत्ता से दूर नही रहेंगे। ठीक डेढ़ बजे सांसद चंद्रशेखर के मंच पर आसीन होते ही जोन प्रभारी सुनील कुमार पटेल विनय कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रियाज, जियालाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष आदि ने बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान गोरखनाथ, जावेद इकबाल, मनोज यादव, अनिल, लंकेश, महेंद्र, हीरालाल, जितेंद भारती आदि लोग मंचासीन रहें।

संसद में उठाएंगे बीरभानपुर की घटना


भीम आर्मी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीते दिनों पुलिसकर्मियों द्वारा रात्रि में शराब के नशे में बीरभानपुर गांव की दलित बस्ती में पहुँच महिलाओं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मार्च में इस मामलें को मैं संसद में उठाऊंगा। बीते 12 फरवरी को छिनैती के आरोप में वांछित आरोपी पंकज गौतम की गिरफ्तारी करने पहुँची एसओजी एवं पुलिसकर्मियों पर हमलें में एक उपनिरीक्षक एक सिपाही घायल हो गए थे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें