BREAKING

Jaunpur News: जहरखुरानों ने मेडिकल संचालक से सोने की चेन-अंगूठियां लूटी

मिठाई लाल सोनकर  @ नया सवेरा 

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना  क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी निवासी मेडिकल संचालक 60 वर्षीय शोभनाथ साहू बुधवार की सुबह जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों के शिकार बन गए। वह मिर्जापुर जाने के लिए जेसीज चौराहे पर बस पकड़ने खड़े थे। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत कर विश्वास में लिया और मिर्जापुर जाने का झांसा देकर उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। कार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास से गुजर रही थी, उसी समय आरोपी ने शोभनाथ को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया। 

इसके बाद गिरोह ने 20 ग्राम सोने की चेन, 3 से 4 ग्राम की तीन अंगूठियां और जेब में रखे 12,000 रुपए लूट लिए। लूट के बाद आरोपी उन्हें ग्राम पंचायत श्री गांव के पास झाड़ियों में फेंककर कार से फरार हो गए। कुछ देर बाद गांव के बच्चों ने उन्हें देखा और शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय पुलिस ने तुरंत पहुँचकर दवा व्यापारी को झाड़ियों से बाहर निकाला और उनकी डायरी में मौजूद संपर्क नंबर पर घरवालों को सूचित किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। लूटे गए सोने की चेन और अंगूठियों की अनुमानित कीमत लगभग 3.30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बडी संख्या में सोलर पंपों की स्थापना की जा रहा: वीबी


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें