Jaunpur News: बडी संख्या में सोलर पंपों की स्थापना की जा रहा: वीबी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उप कृषि निदेशक डा0 वी0बी0 द्विवेदी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पी0एम0 कुसुम) योजनान्तर्गत उ0प्र0 सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त अनुदान पर सिंचाई हेतु सोलर पम्प स्थापित कर बडी संख्या में सोलर पंपों की स्थापना की जा रही है। लाभार्थी कृषको को सोलर पंपों के संचालन में आ रही कठिनाईयों के निराकरण, अनुरक्षण एवं मरम्मत हेतु कुशल एवं दक्ष मैकेनिक स्थानीय स्तर (प्रत्येक तहसील पर न्यूनतम एक कुशल एवं दक्ष मैकेनिक) उपलब्ध कराने हेतु राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान रहमान खेडा, लखनऊ के अधीन राज्य स्तरीय फार्म मशिनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) उ0प्र0 राज्य कृषि विकास योजनान्तर्गत सोलर पंप स्थापना/अनुरक्षण हेतु तकनीकी प्रशिक्षण योजना की कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सोलरपंप के मैकेनिको का प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर तकनीकी दक्षता एवं कार्य कुशलता में वृद्धि करते हुए प्रत्येक तहसील स्तर पर एक कुशल एवं दक्ष मैकेनिक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
उ0प्र0 राज्य कृषि विकास योजनान्तगर्त उक्त प्रशिणार्थियों को प्रशिक्षण अवधि में निःशुल्क रहने व खाने की व्यवस्था संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी एवं आने-जाने का किराया अभ्यर्थी द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को टुल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। इसकी सहायता से प्रशिक्षित सोलरपंप मैकेनिक तहसील स्तर पर ‘‘मरम्मत सेवा केन्द्र‘‘ स्थापित कर सकेंगे। इच्छुक आवेदक हेतु निम्नलिखित योग्यताए एवं आयु निर्धारित की गयी है- योग्यता- क- इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रानिक/फीटर ट्रेड में 02 वर्षीय आई0टी0आई0 अथवा प्रशिक्षणार्थियों में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक/इंजीनियरिंग मे स्नातक अथवा कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक, आयु-ख- आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो।
इस प्रकार उपरोक्त अर्हता वाले प्रतिभागियों का चयन कार्ययोजना में नामित/गठित समिति द्वारा किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 08.03.2026 तक कार्यालय उप कृषि निदेशक, जौनपुर (कृषि भवन) में सम्पर्क कर जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक, जौनपुर कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्काउट्स रोवर्स रेंजर्स ने मतदाता बनने के लिए किया जागरूक
![]() |
| विज्ञापन |


