Jaunpur News: रामपुर गांव में छुट्टा गोवंशो का आतंक
सभी प़कार की फसलों का हो रहा नुकसान
ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से लगाई गुहार
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रामपुर गांव में छुट्टा गोवंश पशुओं ने आतंक मचा रखा है।ऐसे मे हो रही फसलों के नुकसान के कारण ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को लीखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाये है कि नितेश सिंह उर्फ मुन्नू निवासी रामपुर द्वारा पाली गई गायों के आड़ में लगभग 30 की संख्या में छुट्टक गोवंश है जो हम किसानों के सभी प्रकार के फसलों को खाते हुए सफाया कर रहे हैं जिससे हम सभी किसान बहुत चिंतित व दुखी हैं हम सभी किसान भाई जब भी एकत्रित होकर गोवंश शाला में छोड़ने के लिए छुट्टक गोवंश को पकड़ने के लिए जाते हैं सभी गोवंश भाग जाते हैं। हम सभी गांव वासी जब भी उक्त व्यक्ति से सहयोग की बात करते हैं तो गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं ऐसे में हम सभी किसान हो रहे नुकसान से बहुत ही चिंतित है।
ग्राम प्रधान सीमा देवी के साथ मनोज कुमार सिंह, अमर बहादुर, अमृतलाल, रामखेलावन, रामनाथ, अनिल सिंह के साथ सभी ग्रामवासीयो ने छुट्टा गोवंशो से निजात पाने खंड विकास अधिकारी से अनुरोध करते हुए प्रार्थना पत्र दिए हैं कि उक्त व्यक्ति के ऊपर दबाव बनाते हुए सभी छुट्टक गोवंशों को गौशाला में भिजवाने की व्यवस्था कराये। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी ने बताया की रामपुर ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है।और हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर को लिखित पत्र प्रेषित किया है और उन्हें मौखिक रूप से भी विषय की जानकारी दिया है कि उक्त व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई करते हुए किसानो के फ़सलों का हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
![]() |
| विज्ञापन |


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
