BREAKING

Jaunpur News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और थलोई ग्राम में की सफाई

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रघुवीर महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने पहले महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की, जिसके बाद हरनाहिया प्राथमिक विद्यालय और थलोई ग्राम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रांगण को स्वच्छ किया।इस अवसर पर हरनाहिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद शिविर स्थल पर 'पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य' विषय पर एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भोलानाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।कार्यक्रम सहायक अधिकारी रवि कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार पटेल, डॉ. प्रतिभा, कंचन, रजनी और सुश्री प्रीति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका संजना और काजल पटेल ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामपुर गांव में छुट्टा गोवंशो का आतंक 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें