Jaunpur News: डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन और सकुशल संपादित कराए जाने के उद्देश्य से तहसील सदर अंतर्गत पंचशील इण्टर कालेज फतेहगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा केन्द्र पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप नकलविहीन, पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नकल की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने रोजगार रथ (एलईडी) प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
