BREAKING

Jaunpur News: डीएम ने रोजगार रथ (एलईडी) प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से राजकीय आईटीआई सिद्धीकपुर परिसर में 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार हेतु रोजगार रथ (एलईडी) प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उक्त रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों तथा ग्रामीण स्तर पर स्थित शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

रोजगार मेले में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु0 12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कौशल विकास से संबंधित अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर बनेगा पिलकिछा का अंत्येष्टि स्थल

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें