Jaunpur News: आंखों की स्वयं देखभाल कर उसे रखे सुरक्षित : डॉ. देवेन्द्र
भटपुरा गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर में करीब 300 सौ से अधिक नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गांव स्थित पंचायत भवन पर रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुँचे एम्स नई दिल्ली के चिकित्सक रहें नेत्र सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ नईगंज निदेव नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव ने शिविर में करीब 300 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर उचित सलाह देते हुए दवा वितरण किया। शिविर में डॉ. देवेन्द्र ने कहा कि आखों की देखभाल हमें स्वयं करनी चाहिए।स्वस्थ खानपान ही नेत्र ज्योति का सर्वोत्तम इलाज है।
उन्होंने कहा कि जीवन के 40 वर्ष की उम्र के बाद आँखों की रोशनी का विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि जीवन के चौथेपन में मोतियाबिंद जैसी व्याधि के कारण तमाम लोग दृष्टिहीन हो जाते है। ऐसे में उन्हें समय रहतें लेंस प्रत्यारोपण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने रोगियों को नियमित आहार-विहार तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान आयोजक ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव मुलायम, जितेन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, श्यामविहारी यादव, राम आसरे गौतम, राम अच्छे पाल, राजेश, रमापति, विवेक यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रासेयो के छात्रों ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं हेतु किया जागरूक
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


