Jaunpur News: रासेयो के छात्रों ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं हेतु किया जागरूक
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन रविवार को रासेयो के छात्रों ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं हेतु जागरूक अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार कौशिक एवं अशोक कुमार के निर्देशन में प्रथम इकाई के बच्चों ने अर्धपुर गांव किबदलित बस्ती में भ्रमण कर स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करतें हुए एसआईआर के प्रति भी जागरूक किया। द्वितीय इकाई के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दौरान डॉ. इंद्रकुमार सिंह, डॉ. बसन्त पाठक, श्रीमती सुधा वर्मा, विजय बहादुर पाल, रामबुझारत यादव, सुशीला यादव, प्रधान संजय यादव आदि लोग मौजूद रहें। संचालन डॉ. इंद्रभान यादव ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सांसद–विधायक निधि की लाइटें बुझीं, जपटापुर बाजार अंधेरे में डूबा
![]() |
| विज्ञापन |

