Jaunpur News: प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी: सतीश सिंह
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शनिवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं मल्हनी प्रत्याशी सतीश सिंह द्वारा किया गया। मुख्यअतिथि ने अपने संबोधन में प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच आपसी सामंजस्य को जरूरी बतातें हुए कहा की शिक्षा ब्यवस्था सुधार में दोनों की भूमिका अहम है ऐसे में तालमेल आवश्यक होना जरूरी है जिससे स्कूलों के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प हो सके साथ ही साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह, डॉ. मनीष सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधान ज्योति यादव, जिला संयुक्त मंत्री शिक्षक संघ शैलेंद्र सिंह, जिला प्रचार मंत्री सुनील प्रजापति, एआरपी सुशील यादव, एआरपी शंम्भू, नोडल शिक्षक विजय यादव, प्रधान गुलाबचंद यादव, लेखाकार जितेंद्र, प्रवीण सिंह, दिनेश यादव, जयप्रकाश यादव, शहनाज, परवीन बानो, उषा यादव, निर्भय सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, वेदप्रकाश सिंह, वीरसेन यादव, समसुल हक, विघ्नेश यादव, राकेश कुमार सिंह अश्वनी रेखा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रासेयो के छात्रों ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं हेतु किया जागरूक
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)