Jaunpur News: सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपूर। क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में आयोजित सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का वृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सुनील यादव ने बच्चों को सेवा से जुड़ी आवश्यक जानकारी सांझा किए।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लाल बहादुर यादव ने स्वयंसेवकों के सृजनात्मक कार्यो की प्रशंसा किए। मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य किताबी ज्ञान को समाज की जमीनी हकीकत को जोड़ना है कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका काजल प्रजापति ने किया तथा अध्यक्षता राकेश तिवारी किया। इस अवसर पर डॉ सत्य प्रिय मिश्र, डॉ जेएन यादव, गोविंद मणि तिवारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: बनारस न होता, तो नामवर न होते! नामवर को नामवर बनारस ने बनाया: प्रो. काशीनाथ

