Jaunpur News: खटहरा गांव में मनबढ़ो ने अधेड़ को पीटा, वीडियो वायरल
मंगलवार की रात की है घटना, जांच में जुटी पुलिस
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। कोतवाली अंतर्गत खटहरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति के पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीटने की वजय पुरानी जमीन की रंजिश बताई जा रही है। पीटने वाला युवक अधेड़ व्यक्ति पर शराब पी कर गाली देने का आरोप लगाते बेरहमी से पीट रहा है जिसके बाद पीट रहा अधेड़ व्यक्ति बेसुध होकर जमीन पर गिरते दिखाई दिया।घटना मंगलवार की रात का बताया जा रहा है वही पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रही है।
हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है। पीड़ित विनोद चौहान ने बताया कि जमीन का विवाद था है दिवाल से सटाकर नांद रखी गई थी जिस कारण पानी बह रहा था वहीं मना किया जिसको लेकर कहासुनी हो गई जिसपर विपक्षी लात घुसो से मारने पीटने लगा और मेरे दाहिने हाथ में गंभीर चोट आ गई।तत्पश्चात बुधवार को कोतवाली पहुंच तहरीर दी गई जिसपर गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इंद्र के घमंड नाश हेतु प्रभु ने उठाया गोवर्धन: आनंद भूषण
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
