BREAKING

Jaunpur News: इंद्र के घमंड नाश हेतु प्रभु ने उठाया गोवर्धन: आनंद भूषण

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के सकापुर ग्राम सभा में मुख्य यजमान गायत्री पाण्डे एवं जय प्रकाश पांडेय के निज स्थान पर चल रहे भागवत पुराण कथा में पण्डित आनंद भूषण महराज  ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनाकर श्रोताओं को भक्ति रस गंगा में सरोकार किया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे। कथावाचक आनंद भूषण महराज ने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बारिश कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने आए ओमप्रकाश पांडे के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त कथा का श्रवण किये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मां शीतला मातारानी के चरणों में जगतगुरू रामभद्राचार्य जी महाराज ने टेका मत्था


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें