BREAKING

Jaunpur News: मां शीतला मातारानी के चरणों में जगतगुरू रामभद्राचार्य जी महाराज ने टेका मत्था

गृह प्रवेश के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे जगतगुरु

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में गुरुवार की सुबह जगतगुरु रामभद्राराचार्य जी अपने उत्तराधिकारी शिष्य जय महराज के साथ पहुंचे। उन्होंने मां शीतला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान डीएम दिनेश चंद्र, एसपी कुंवर अनुपम सिंह भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड, यातायात पुलिस समेत कई थानों से पुलिस बल मौजूद रहीं। जगत गुरु रामभद्राचार्य ज़ी हेलीकाप्टर द्वारा शीतला चौकिया के महंगुपुर में खेत में बने हैलीपेड पर उतरे। अंकुर पाठक, उनके पिता सुरेश चंद्र पाठक, महंत विवेकानंद पंडा, विकास पंडा, चन्द्रदेव पंडा, सोनू पंडा, सुजीत पंडा, राजेश पंडा, मोनी पंडा आदि ने जगत गुरु रामभद्राचार्य को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महायज्ञ से पूर्व निकली कलश यात्रा

महंत विवेकानंद पंडा, विनय त्रिपाठी आदि ने विधि विधान से माँ शीतला को पुष्प, चुनरी अर्पित कर पूजन कराया। इस दौरान माँ शीतला दरबार में जगतगुरू ने मातारानी की स्तुति कर चरणों में मत्था टेका। मातारानी जी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति एवं विशेष आनंद की अनुभूति होती है। काफ़ी संख्या में लोग जगतगुरु से मिलने, आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे। भाजपा नेता सतीश सिंह भी कार्यक्रम में जगतगुरु से मिलने पहुंचे। जगतगुरु अपने शिष्य जय महाराज ज़ी के साथ लगभग 2 घंटे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लोग आशीर्वाद लेते रहे। इसके बाद थोड़ी देर विश्राम करने के पश्चात हेलीकाप्टर से बस्ती जिला हुए रवाना। बताया गया कि बस्ती जिले से ही वह सीधे शीतला चौकियां धाम में गृह प्रवेश कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान काफी संख्या में लोग उनको देखने के लिए जुटे रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें