BREAKING

Jaunpur News: लापता वृद्धा का कुएं में मिला शव, परिवार मचा कोहराम

फायर ब्रिगेड की सहायता से शव को निकला गया बाहर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण चल सकेगा स्पष्ट पता: थानाध्यक्ष

विनोद कुमार @ नया सवेरा 

केराकत, जौनपुर। थाना क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक कुएं से लापता बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 70 वर्षीय विद्या के रूप में हुई है, जो बीते मंगलवार दोपहर से घर से लापता थीं। जानकारी के अनुसार, खर्गसेनपुर निवासी संजय गुरुवार सुबह गांव के बगीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रविन्द्र सिंह के मकान के सामने स्थित कुएं में झांकने पर उन्हें एक शव दिखाई दिया। शव दिखते ही उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

परिजनों ने बताया कि विद्या मंगलवार दोपहर से अचानक घर से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र हैं एक गांव में रहकर मजदूरी करता है, जबकि दूसरा बाहर रहकर नौकरी करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थीं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें