Mumbai News: सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट ने विनोद शर्मा का किया सम्मान
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। जनपद के युवा समाजसेवी,भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल प्रबंधक क्लब सदस्य विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू के मुंबई आगमन पर सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट ने सम्मान किया।विनोद कुमार शर्मा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं असहाय परिवार की सहायता,परिवार की प्रगति हेतु उनका मार्गदर्शन एवं बच्चों को दिशा निर्देश हेतु पहचाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सस्पेंस हॉरर फिल्म पापी में लीड रोल में नजर आएंगे एक्टर शिव मिश्र
महानगर मुंबई के युवा समाजसेवी एवं क़दम क़दम क़दम साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रबंध संपादक अनिल कुमार शर्मा तथा सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के सदस्य कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,संतोष कुमार शर्मा, सियाराम शर्मा, राजम स. शर्मा, शुभ संतोष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा, कर्पूरी शर्मा, सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, मनोज जगदीश शर्मा, बाबुल्ले शर्मा, विनोद शर्मा, राधा शर्मा,सह संपादक क़दम क़दम पर के हरिशंकर शर्मा, अधिवक्ता अनिल शर्मा, सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी ने जन्मभूमि के समाजसेवी का सम्मान किया। मुंबई आगमन पर विनोद कुमार शर्मा ने सभी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि शादियों में तमाशा, दिखावा एवं दहेज प्रथा को बंद कीजिए पुरातन रिति-रिवाज पद्धति से शादी कीजिए तथा बच्चों को शिक्षित बनाईए।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)