Jaunpur News: सस्पेंस हॉरर फिल्म पापी में लीड रोल में नजर आएंगे एक्टर शिव मिश्र
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के बरपुर गांव निवासी एवं मुंबई स्वप्न नगरी में अपनी अलग पहचान बना चुके टीवी सीरियल और फिल्म कलाकार शिव कुमार मिश्रा की जल्द ही रिलीज होने जा रही हॉरर फिल्म पापी में सस्पेंस लीड एक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए रुपहले पर्दे नजर आएंगे जबकि सामने जानी मानी ऐक्टर नेहा तिवारी होगी। ऐक्टर शिव मिश्र की मानें तो इस फिल्म में उनकी भूमिका चुनौती पूर्ण तो है परन्तु एक नए अंदाज में दिखाई देंगे। एक दिन के लिए अपने आवास पर आए मुख्य कलाकार के रूप में शिव कुमार मिश्रा ने बताया की आर्गन इंटरटेनमेंट की इस नई पेशकश से बड़ी उम्मीदे की जा रही है। यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही नही मचाएगी वरन सामाजिक रूप से समाज के बिगड़ते स्वरूप में एक प्रभावशाली संदेश देगी। उन्होंने बताया कि ऑर्गन एंटरटेनमेंट की नई फिल्म पापी हॉरर सस्पेंस और पूरी तरह थ्रिल से भरी हुई है। फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं लेखक स्वदेश मिश्रा है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले को डूब मरना चाहिए : भगत सिंह कोश्यारी
फिल्म में आत्महत्या रोकने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इस फिल्म की कहानी सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का भी संतुलन रखेगी। फिल्म के लेखक स्वदेश मिश्रा का मकसद दर्शकों तक एक संवेदनशील मुद्दे को मजबूती से पहुंचाना है। फिल्म में कृष्णा गुप्ता कार्यकारी निर्माता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जबकि धीरज सिंह राजपूत इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर हैं। साथ ही बी जी एम रीतेश गुजराती ने भी फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “पापी” की शूटिंग और प्रोडक्शन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। टीम का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाएगी। फिल्म के माध्यम से समाज में बढ़ती मानसिक अस्थिरता और आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा मिलेगा। इसके पूर्व शिव मिश्रा बेस्ट टीवी ऐक्टर अवार्ड से सम्मानित हो चुके है।
![]() |
| विज्ञापन |

