BREAKING

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले को डूब मरना चाहिए : भगत सिंह कोश्यारी

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि छ्त्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले और अपमान करने की सोचने वाले को डूब कर मर जाना चाहिए । भगत सिंह कोश्यारी मुंबई में आयोजित वाग्धारा सम्मान समरोह में संबोधित करते हुए युवाओं को आव्हान किया कि उन्हें एआई के साथ भारत की आध्यात्मिक इंटेलिजेंस भी सीखनी चाहिए । इस समारोह में कोश्यारी ने वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव को वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया।

इस समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह, वाग्धारा के अध्यक्ष वागीश सारस्वत, अरविंद डेगवेकर ,डॉ रीता कुमार, वाग्धारा की ओर से दुर्गेश्वरी सिंह,एडवोकेट भार्गव तिवारी और नीता वाजपेयी ने मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी का पुष्प गुच्छ,स्मृति चिह्न और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर स्वागत किया.समारोह का संचालन अभिनेता व कवि रवि यादव ने किया । जयराज सलगांवकर, संजय दुधाट,राकेश अचल अरविंद बब्बल, विजय पंडित,शंकर कनोजिया,जयंती माला मिश्रा व कृष्णकुमार मिश्र को वाग्धारा नवरत्न सम्मान प्रदान किया गया। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: मेयर ने सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक सीसी मार्ग का किया शिलान्यास

इस समारोह में फिल्मकार रूमी जाफरी को जूरी अवार्ड,सुलभा कोरे को संध्या पांडेय स्मृति सम्मान, शैलेंद्र श्रीवास्तव को नेत्रपाल सिंह रेल सेवा सम्मान तथा अरविंद राही को डॉ.शंकरलाल सारस्वत स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। हिंदुस्तानी प्रचार सभा के ट्रस्टी अरविंद डेगवेकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश्वरी सिंह ने वाग्धारा का परिचय दिया।

सम्मानमूर्ति विश्वनाथ सचदेव ने कहा कि हर सम्मान एक उत्तरदायित्व लेकर आता है।काल निर्णय के संपादक जयराज सालगांवकर ने कहा कि हिंदी भाषा की सेवा मेरे जीवन का आधार रही है।

हिंदुस्तान प्रचार सभा के ट्रस्टी अरविंद डेगवेकर ने समारोह के अंत में आभार व्यक्त किया। वाग्धारा की सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष जयंत देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र , अवधेश कुमार पांडेय,श्रीकृपा पांडेय,गीतकार विसू,विनोद दुबे ,श्रधा मोहिते और नंदिता माजी शर्मा सहित मुंबई के पत्रकार, साहित्यकार, रंगकर्मी और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मान समारोह का आयोजन वाग्धारा व हिंदुस्तानी प्रचार सभा ने संयुक्त रूप से किया ।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें