BREAKING

Jaunpur News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश यात्रा

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बघनरी गांव में शनिवार को नवनिर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई। सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में शनिवार को कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में संतोष सिंह ‘बबलू’ एवं विनय कुमार सिंह ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली। 


डीजे, ढोल-नगाड़ों और रथ के साथ निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया। ग्रामीण सीमांत सिंह ‘सानू’ ने बताया कि, मंदिर अत्यंत प्राचीन हो चुका था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कर भव्य रूप दिया गया है। 

मंदिर परिसर में दुर्गा माता, भैरव बाबा, हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे की धुन पर जयकारे लगाए और भगवान शिव के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान राणा सिंह, प्रशांत सिंह, अर्पित सिंह, किशन सिंह, आशीष सिंह, राज सिंह, अजय सिंह, पूर्व प्रधान रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट ने विनोद शर्मा का किया सम्मान 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें