Jaunpur News: हर्षाेउल्लास के साथ मनाई गयी संत गाडगे की 150वीं जयंती समारोह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। केराट कोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगढ़ में श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा संत गाड्गे जी की प्रभातफेरी प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गाे सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाडगे धोबी धर्मशाला स्थित प्रभातफेरी का समापन के साथ सभा के रुप में परिवर्तित हुआ तत्पश्चात संत गाडगे जी के तस्वीर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण द्वारा जयंती समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डा. आर.के. पटेल विधायक मड़ियाहूँ, जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना दल, डॉ विनोद कनौजिया आशीर्वाद हॉस्पिटल जौनपुर, डॉक्टर लालजी प्रसाद बाल रोग विशेषज्ञ, मनोज मौर्य सांसद बाबू सिंह कुशवाहा प्रतिनिधि, श्रवण जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल, अख्तर अली प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक कल्याण समिति जौनपुर द्वारा पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारम्भ हुआ साथ ही आर.के. पटेल विधायक मड़ियाहूँ एवं मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर के कर-कमलो द्वारा श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला के जिर्णोद्धार हेतु शिलापट्ट का अनावरण हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डा. आर. के. पटेल जी ने कहा संजय कन्नौजिया जी के मार्गदर्शन पर समाज को आगे लाने के लिए जिस तरह से लगे हुए हैं मैं संजय कन्नौजिया जी को बधाई देता हूं साथ ही हमारे द्वारा जो भी योगदान होगा उसमें मैं हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहूंगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का किया निरीक्षण
नगर पालिका अध्यक्षा मनोरमा मौर्य ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री संत गाड्गे जी के जयंती पर मैं संजय कन्नौजिया सहित समाज के सभी वर्गो को उनके जयंती पर शुभकामनाएँ प्रेषित करती हू और मैं विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कन्नौजिया को बाबा साहब के मार्गदर्शन पर उनके विचारों को आगे बढ़ाने हेतु इनका प्रयास आज जनपद में एक प्रमुख स्थान के नाम पर स्थापित हो रहा है इसके लिए मै संजय जी को विशेष शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया एवं जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया द्वारा आये हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजातिय महिला पुरुष एवं बच्चों ने प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में बाबा का भण्डारा प्रसाद स्वरुप सभी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आये हुए अतिथियों का आभार जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, नन्दलाल कन्नौजिया प्रधान, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कुमार कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया, बेचन कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया रसूलाबाद, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैयालाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातिय बन्धु उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |



